जमशेदपुर। झारखंड के निराश्रित एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक एवं मानवीय पहल के तहत बेलाजुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘करुणा’ जेरियाट्रिक केयर सेंटर की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया।
इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव के बीच उपायुक्त राजीव रंजन की गरिमामयी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रस्तावित ‘करुणा’ केंद्र में बेसहारा बुजुर्गों को आवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल तथा आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर फाउंडेशन के ट्रस्टी अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

