मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में रविवार को किया गया। इसमें दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और एमबीए, इंजीनियरिंग, पीएचडी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे एवं विशिष्ट अतिथि रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार बबलू थे। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के 25 मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यदुनाथ पाण्डे ने कहा कि दो जगह ईर्ष्या का भाव नहीं होता है। एक माता-पिता का बच्चे के साथ और दूसरा गुरु का शिष्य के साथ। शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीता है वही दहाड़ता है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक योगेश सारस्वत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, धर्म चंद शर्मा का सक्रिय योगदान रहा।

कार्यक्रम में मनोज बजाज, दयानंद शर्मा, रामगोपाल शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, चेतन माटोलिया, ओम माटोलिया, अमित शर्मा, अरूण जोशी, राहुल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, कमल शर्मा सहित समाज के अन्य महिला और पुरूष सदस्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230