- Horoscope : 31 मई, 2026 का राशिफल
मेष
आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पैसे वापस मिल सकते हैं। बातों पर क़ाबू रखें। समय बर्बाद नहीं करें।
वृष
बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। भागीदार बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।
मिथुन
कारोबारियों को घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो पैसा मांगकर लौटाते नहीं हैं। दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा।
कर्क
धैर्य बनाए रखें। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद नहीं करें। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है।
सिंह
किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है, जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अहम सलाह दे सकता है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।
कन्या
उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगे। बच्चे खेलकूद में दिन बिता सकते हैं। माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि चोट लगने की आशंका है।
तुला
दोस्त बड़ी रकम उधार मांग सकता है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार ख़ुशी दे सकता है। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी। अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक
वज़न पर नज़र रखें। ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है। धन लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है।
धनु
स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की उम्मीद है। अच्छे स्वास्थ्य के चलते दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। किया गया निवेश समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे।
मकर
अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
कुछ तनाव और मतभेद चिड़चिड़ा एवं बेचैन बना सकते हैं। पैसा बचाने का ख्याल पूरा हो सकता है। उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। रिश्तेदारों के यहां यात्रा भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाला साबित होगा।
मीन
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। जितना सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

