- कक्षा एक से 12 तक के 75 बच्चों ने भाग लिया
रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वावधान में 23वें समर कैंप का शुभारंभ 29 मई को हुआ। इसका उद्घाटन शिक्षा विशेषज्ञ और परामर्श दाता जीवीएसआर प्रसाद ने किया। श्री प्रसाद जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर रह चुके हैं। रोहिणी साइंस क्लब की स्थापना इन्हीं के प्रयासों से हुई है।
समर कैंप में कक्षा एक से 12 तक के 75 बच्चों ने भाग लिया। सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों को चित्रकला, संगीत, नृत्य, जूडो-कराटे, योग, व्यक्तित्व विकास, पब्लिक स्पीकिंग एवं शतरंज की प्रारंभिक जानकारी रोचक तरीके से दी गई, ताकि उनके अंदर सीखने की ललक जाग जाए।
सुनील किस्पोट्टा, नंदलाल दत्ता, सुबोध कुमार, साबिर हुसैन, अजय गोस्वामी, मनीष कमल, उषा विजयवर्गीय, निशा कुमारी, श्वेता सेठी ने बच्चों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने समर कैंप की उपयोगिता बताई। नरेश बंका ने बच्चों को अच्छे आचरण की शपथ दिलाई। अनिल अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी का आभार जताया। मौके पर महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

