Jharkhand Weather : कल से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। गर्मी से कुछ राहत मिली है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 28 मई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

बारिश होती रहेगी

केंद्र के अनुसार 29 से 3 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, 1 से 3 जून तक पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्‍य में शेष जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यहां के लिए अलर्ट

केंद्र के अनुसार 29 और 30 मई तक पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्‍य के शेष हिस्‍सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका भी है। हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर तक हो सकती है।

यहां वज्रपात-आंधी संभव

केंद्र के अनुसार 31 मई से 3 जून तक राज्‍य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने के संकेत हैं। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक होने की उम्‍मीद है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे इससे लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *