समस्तीपुर/पटना। बड़ी और दुखद खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आई है, जहां मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।
चकलालशाही चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे और उसके दादा ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के चांद सराय निवासी खुर्शीद, उनकी पत्नी रवीना खातून और पोती चांदनी के रूप में हुई है।
बताया गया कि सभी लोग कुर्बानी पर्व के अवसर पर रवीना खातून के मायके बसढ़िया जा रहे थे। परिवार बाइक से सफर कर रहा था।
इसी दौरान चकलालशाही चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
हालांकि अस्पताल पहुंचने पर बच्चे और उसके दादा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर हलई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

