- Horoscope : 28 मई, 2026 का राशिफल
मेष
व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। विवाद नहीं करें।
वृष
वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक धन आने के संकेत हैं।
मिथुन
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।
कर्क
अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे। ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें।
सिंह
योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या
धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। हर तरह के विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। विवाद से दूर रहें।
धनु
शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करें। सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
मकर
स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा। उनसे सलाह कर कार्य को करना लाभकारी रहेगा। दूसरों के लिए बुरा नहीं सोचें। खाने पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। मन लगाकर कार्य में लग जाएं।
कुंभ
बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। शांति से विचार कर निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
मीन
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। सेहत में सुधार होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

