रांची। मोरहाबाद स्थित यज्ञ बाबा आश्रम में गंगा दशहरा पर सनातन परंपरा एवं धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भगवान भोलेनाथ के पावन घट का पारंपरिक रीति-रिवाज एवं वैदिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजन की गई।
इसके उपरांत धार्मिक मान्यताओं के अनुसार “घट परिवर्तन” एवं विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान की आराधना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यज्ञा बाबा आश्रम के महंत भरत दास उपस्थित रहे। मुख्य पुजारी विकास पांडे, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजू पोद्दार, राजू दुबे सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम सिन्हा, सुषमा जायसवाल, अनु पांडेय, रंभा सिंह, प्रियंका सिंह एवं सिंधु सिन्हा सहित समिति की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

