पेट्रोल-डीजल के बाद अब सरसों तेल के बढ़े दाम, जानें कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी का असर अब सीधे रसोई तक पहुंचने लगा है। आने वाले दिनों में यदि ईंधन कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो खाद्य सामग्री दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में और वृद्धि हो सकती है।

परिवहन खर्च बढ़ने के कारण रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों और किराना सामान की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरसों तेल की कीमत में 10 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि परेशान करने वाली है।

इसका सबसे ज्यादा असर गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। बाजार में किचन में उपयोग होने वाले खाद्य तेल, दाल, चावल, मसाले और अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ गए हैं।

सरसों तेल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि रिफाइंड तेल के दाम में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चावल और दाल की कीमतों में भी करीब 5 रुपये प्रति किलो तक इजाफा हुआ है।

लगातार बढ़ती महंगाई से परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। गृहिणियों का कहना है कि पहले जितने बजट में पूरे महीने का राशन आ जाता था, अब उसी सामान के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

घरेलू महिला कविता सिंह ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं और एक महीने पहले तक करीब 5000 रुपये में पूरे महीने का राशन आसानी से आ जाता था, लेकिन अब उसी राशन के लिए लगभग 6500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर बाजार कीमतों पर पड़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में यदि ईंधन कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो खाद्य सामग्री दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में और वृद्धि हो सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *