- शांति देवी ने किया उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति सह पासवान परिवार की ओर से बुधवार को चिनिया मोड़ स्थित वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा के समीप पानशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष चंदन पासवान ने की। इस दौरान राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि शांति देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
जिला अध्यक्ष चंदन पासवान ने कहा कि समिति हमेशा जनहित और समाज सेवा के कार्यों में आगे रही है। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से पानशाला की शुरुआत की गयी है, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को शुद्ध व ठंडा पानी मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पासवान, बेलचंपा पंचायत के मुखिया शोनल पासवान, प्रमंडलीय संरक्षक दशरथ पासवान, प्रमंडलीय महासचिव रामजी पासवान, महासचिव रामचंद्र पासवान, जिला संरक्षक कुलदीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान, युवा जिलाध्यक्ष रितेश पासवान, दिनदयाल पासवान, कामेश्वर पासवान, प्रेमतोष पासवान, बिमलेश पासवान, सतीश पासवान, विक्की पासवान, जितेंद्र पासवान, विकास पासवान, सोनू पासवान, कौशल पासवान एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समिति की इस जनहित पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

