आईआईटी मुंबई ने तैयार किया सिलेबस, संजय सेठ ने दी बस

झारखंड
Spread the love

  • एकल ग्रामोत्थान के एकल ऑन व्हील्स का प्रथम बैच शुरू

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एकल अभियान ग्रामोथान फाउंडेशन द्वारा संचालित 49वें “एकल ऑन व्हील्स” के रांची के प्रथम बैच का शुभारंभ किया। रक्षा राज्य मंत्री ने इस पहल को ग्रामीण एवं सेवा बस्तियों के बच्चों और महिलाओं तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

गौरतलब है कि 3 मई, 2026 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा इस अत्याधुनिक ईओडब्ल्यू परियोजना का उद्घाटन किया गया था। इस क्रम में आज रांची में इसके पहले प्रशिक्षण बैच की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर उहोंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों एवं सेवा बस्तियों में रहने वाले बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण का समान अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने एकल अभियान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का अभिनव प्रयास है।

यह अत्याधुनिक बस रांची जिले के विभिन्न गांवों एवं शहरी सेवा बस्तियों में जाकर बच्चों एवं महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

बस में 3 माह का प्रमाणपत्र आधारित कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई द्वारा डिजाइन किया गया है।

बस में एक समय में 18 प्रशिक्षार्थियों के बैठने एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सीट पर लैपटॉप, कीबोर्ड एवं माउस उपलब्ध कराया गया है।

बस के भीतर एक बड़ा मॉनिटर भी लगाया गया है, जो प्रशिक्षक के लैपटॉप से जुड़ा रहता है, ताकि बच्चों को लाइव प्रशिक्षण दिया जा सके। साथ ही दो तकनीशियन लगातार बच्चों को तकनीकी सहयोग एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस आधुनिक ईओडब्ल्यू बस की लागत लगभग 55 लाख रुपये है। इसे रक्षा राज्य मंत्री की पहल पर रक्षा मंत्रालय के सीएसआर द्वारा प्रदान किया गया है। इस बस का संचालन एकल अभियान ग्रामोथान फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *