रांची जिला केसरवानी वैश्य समाज की बैठक में लिए गए कई‍ निर्णय

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। केसरवानी वैश्य समाज की बैठक रांची जिला अध्यक्ष प्रदीप केशरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता, युवा भागीदारी एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रांची जिला अंतर्गत सभी नगर एवं ग्राम सभाओं में 15 जून, 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, ताकि समाज को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, संगठित एवं मजबूत बनाया जा सके।

इसी उद्देश्य से विभिन्न नगर एवं ग्राम सभाओं में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। नगड़ी-अनिल केशरी / सीताराम केशरी / मदन केशरी, धुर्वा-प्रो. प्रेमसागर केशरी / मनीष केशरी, बोड़ेया- कार्तिक केशरी / राधेश्याम केशरी, खलारी-तपेश्वर केशरी / अनिल केशरी / मदन केशरी, गोंदली पोखर+टाटीसिलवे-रूपेश केशरी / मनीष केशरी को बनाया गया।

ठाकुरगांव-दिलीप केशरी / राधेश्याम केशरी / मोहन साहु, मधुकम (रांची)-मनोज केशरी / मनीष केशरी (तरूण सभा), ईटकी-दौलतराम केशरी / सीताराम केशरी / अखिलेश केशरी, चौली-मदन केशरी / रणधीर केशरी, लोधमा-अखिलेश केशरी / मोहन केशरी / सीताराम केशरी, रातू-मदन केशरी / अखिलेश केशरी, पिस्का मोड़- रेखा केशरी /  किरण केशरी / अंजू केशरी बनाए गए।

केसरवानी वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 13 अथवा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान करने पर सहमति बनी।

बैठक में समाज के प्रेरणास्रोत डॉ. वी.पी. केशरी की जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभा का संचालन जिला महामंत्री रूपेश केशरी और धन्यवाद सीताराम केशरी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से तपेश्वर केशरी, प्रो. प्रेमसागर केशरी, कार्तिक केशरी, अनिल केशरी, गोपाल केशरी, सीताराम केशरी, मोहन साहू, मनीष केशरी, रवि केशरी, अखिलेश केशरी, राधेश्याम केशरी, दिलीप केशरी, मदन केशरी, शिवम केशरी, राहुल केशरी, रणधीर केशरी, किरण केशरी, रेखा केशरी, नेहा केशरी, पूजा केशरी भी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *