पंद्रह दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। नटराज योग संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर की पंद्रह दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ वैदिक यज्ञ पूजा और योग प्रणेता महर्षि पतंजलि का ध्यान कर किया गया। नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि इस कैंप में योग के विभिन विधाओं के बारे में बताया जाएगा। योगासन खेल के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी अभ्यास कराया जाएगा।

प्रतिदिन अलग-अलग योग आसनों का प्रशिक्षण और उसके नियम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस कैंप में विभिन्न राज्य और जिलों के योग साधकों ने भाग लिया। इसमें मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, झारखंड के लातेहार, रांची, गिरिडीह धनबाद आदि जिले से शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह योग प्रशिक्षण प्राकृतिक की सुंदर छत्ता के बीच में होना बहुत ही आनंदित करने वाला है। यहां शुद्ध हवा, शुद्ध वातावरण नदी की किनारे, चहकती चिड़ियों की आवाज़ सब का मन मोहने वाला होगा।

यह प्रशिक्षण चार जून तक चलेगा। सभी योग साधकों का रहने और भोजन का प्रबंध किया गया है। गुरुकुल जीवन शैली के साथ सभी को रहने और योग द्वारा जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण में लगभग सत्तर प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230