बिहार में गुप्त मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानें क्‍या-क्‍या म‍िला

बिहार अपराध देश
Spread the love

पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में अवैध हथियार निर्माण नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कोलकाता पुलिस की एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गुप्त मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस के अनुसार यह अवैध फैक्ट्री पूर्णिया जिले के हरिपुर गांव में लगभग 20 फीट नीचे भूमिगत तरीके से चलाई जा रही थी। जांच में पता चला है कि यह यूनिट करीब दो महीने से सक्रिय थी। यहां देसी पिस्तौल व अन्य हथियार तैयार किए जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मो आफताब आलम और मो अनवर भी शामिल हैं। ये मुंगेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मुंगेर लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण के लिए चर्चाओं में रहा है।

छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया, जिनमें 10 अर्धनिर्मित पिस्तौल, लोहे की प्लेटें, लेथ मशीन, कटर मशीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हथियार सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार किन अपराधी संगठनों से जुड़े हैं। अब तक कितने हथियार तैयार कर बाजार में भेजे गए।

अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *