सेंटेविटा अस्‍पताल ने विशेष चैरिटी कार्यक्रम किया आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंटेविटा अस्‍पताल में एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन 18 मई 2026 को किया गया। अस्पताल की कार्यकारी निदेशक श्रीमती रेशमा साहू ने अपने पिता स्वर्गीय रमेश लाल वर्मा की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम का आयोजि‍त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, कॉपियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों को उपहार पैकेट भी प्रदान किए गए। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का आनंद उठाया।

इस अवसर पर श्रीमती रेशमा साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे पिता के समाज सेवा के सपनों को आगे बढ़ाने का एक छोटा-सा प्रयास है। बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों की संतुष्टि हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया। शिक्षा, स्वास्थ्य और अनुशासन के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। बच्चों को नियमित पढ़ाई, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम संस्थान की सामुदायिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अस्पताल केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

यह कार्यक्रम वर्ष 2017 से निरंतर और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष इसमें लोगों की भागीदारी और उत्साह बढ़ता जा रहा है, जो इस पहल की सार्थकता और समाज में उसके सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *