ये वीडियो वायरल होने पर गढ़वा में पेट्रोल पंप सील, यहां देखें

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा के मेराल लातदाग स्थित शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। पेट्रोल पंप से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच में मामला सही पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की।

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जांच कराई गई। एसडीएम ने टीम बनाकर अंचल अधिकारी मेराल, थाना प्रभारी मेराल एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित पेट्रोल पंप को एहतियातन सील कर दिया गया।

शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप पर आरोप था कि गैलन में पेट्रोल-डीजल देने के बदले निर्धारित राशि से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे थे। एक वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा लगभग 200 रुपये अतिरिक्त मांगने की बात सामने आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।

प्रशासनिक जांच में यह पुष्टि हुई कि गैलन में डीजल देने के नाम पर ग्राहकों से अतिरिक्त 200 रुपये की मांग की जा रही थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सदर एसडीओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील करा दिया। संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी मेराल विष्णु कांत सहित संबंधित कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी इंडियन ऑयल के एरिया सेल्स मैनेजर को भी दे दी गई है।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230