पूर्व TMC मंत्री ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में TMC में बवाल मचा हुआ है। यहां की राजनीति में बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व TMC मंत्री और पूर्व विधायक गियासुद्दीन मोल्ला ने अभिषेक बनर्जी और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

गियासुद्दीन मोल्ला ने आरोप लगाया है कि अभिषेक बनर्जी पार्टी को “तानाशाही” तरीके से चला रहे हैं। TMC के भीतर असहमति जताने वाले कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

शिकायत में उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक माहौल खत्म हो गया है। जो नेता या कार्यकर्ता नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठाते हैं, उनके खिलाफ राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव बनाया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी कथित रूप से सत्ता पक्ष के निर्देश पर काम कर रहे हैं।

बताया जाता है कि पूर्व मोल्ला ने अपनी शिकायत में हाल की कुछ घटनाओं का उल्लेख किया है। कहा कि उनके समर्थकों को डराया-धमकाया गया। राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश हुई।

इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि गियासुद्दीन मोल्ला लंबे समय तक TMC से जुड़े रहे हैं। पार्टी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। विपक्ष ने इस मामले को लेकर TMC नेतृत्व पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

हालांकि, टीएमसी की ओर से अभी तक इस शिकायत पर कोई आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230