सप्ताह में 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’, लिए गए ये फैसले भी

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में ईंधन बचत, ट्रैफिक कम करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। श्रम विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बड़े संस्थानों, आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स और औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों को सप्ताह में 2 दिन “वर्क फ्रॉम होम” की सुविधा दी जाएगी।

इस नई व्यवस्था के तहत कार्यालयों को अलग-अलग शिफ्ट में चलाने पर भी जोर दिया जाएगा ताकि पीक आवर्स में ट्रैफिक और ईंधन की खपत कम हो सके। सरकार चाहती है कि सभी कर्मचारी एक ही समय पर ऑफिस न आएं, बल्कि अलग-अलग समय स्लॉट में काम करें।

यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर लिया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद आया है जिसमें उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और वर्चुअल तरीकों को अपनाने की बात कही थी।

नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में इस नीति का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक और ईंधन की खपत होती है। सरकार का मानना है कि हाइब्रिड वर्क मॉडल से प्रदूषण और सड़क जाम दोनों कम होंगे।

हालांकि फिलहाल यह व्यवस्था “एडवाइजरी” के रूप में है और निजी कंपनियों पर अनिवार्य नहीं की गई है। लेकिन राज्य सरकार ने बड़े कार्यालयों और उद्योगों से इसे स्वेच्छा से अपनाने की अपील की है।

सरकार की ये योजना

सरकारी विभागों में 50% बैठकें ऑनलाइन होंगी
कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जाएगा
मेट्रो और UPSRTC बसों के इस्तेमाल पर जोर रहेगा
इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन मिलेगा
कुछ विभागों में “नो व्हीकल डे” भी लागू किया जा सकता है

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *