- पांच दुकानों में डलवाया गया ताला, एक दर्जन से अधिक के विरुद्ध कार्रवाई
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा और मझिआंव क्षेत्र के कई परचून एवं जनरल स्टोर दुकानों में छापेमारी की। जांच के दौरान सात दुकानों में अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण और बोतलों में अधिक कीमत पर बिक्री किए जाने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई।
इनमें से पांच दुकानों को मौके पर ही बंद करा दिया गया। एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। जांच के दौरान संबंधित दुकानदारों द्वारा जिन पेट्रोल पंप संचालकों के नाम बताए गए हैं, उनसे भी कारण-पृच्छा की जा रही है। उनकी भूमिका की जांच जारी है।
छापेमारी के दौरान जिन दुकानों पर कार्रवाई की गई, उनमें रामसागर राम, सुकृत मेहता, उमेश मेहता, सतीश कुमार पांडेय, राधाकृष्ण मेहता, सुभाष मेहता एवं प्रमोद प्रसाद केसरी सहित अन्य शामिल हैं।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि ऐसी दुकानों में पेट्रोल बेचना ना केवल अवैध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है। पेट्रोल बेचने के लिए सिर्फ अनुज्ञप्ति धारक पेट्रोल पंप डीलर ही अधिकृत है।
एसडीएम ने कहा कि ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण एवं बिक्री सामान्य परचून, कपड़ा दुकान अथवा अन्य किसी भी प्रकार की दुकानों या घरों सें नहीं की जा सकती।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अवैध स्रोतों से पेट्रोल खरीदने वाले वाहन चालक लोगों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रहा है। अवैध खरीद-बिक्री की पूरी श्रृंखला को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल अधिकृत पेट्रोल पंपों से ही ईंधन खरीदें। कहीं भी अवैध रूप से पेट्रोल बिक्री की सूचना प्रशासन को दें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं एवं अग्निकांड की घटनाओं को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पूर्व में ही उन्होंने अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आदेश निर्गत किया था, फिर भी ऐसी घटनाएं मिल रही हैं। इस पर संबंधित अधिकारियों से भी कारण पृच्छा करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

