जमशेदपुर। टाटा स्टील समर कैंप 2026 ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कैंप के लिए पंजीकरण संख्या शुरुआती कुछ ही हफ्तों में 2,500 के पार पहुंच गई है। प्रतिभागियों के उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी ने बच्चों और अभिभावकों के लिए कई नई और रचनात्मक गतिविधियों की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य रचनात्मकता, सुरक्षा जागरुकता और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
समर कैंप को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण अभी भी जारी है। जिन अभिभावकों ने अब तक अपने बच्चों का नामांकन नहीं कराया है, उनसे जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि उनके बच्चे इस विशेष शिक्षाप्रद और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा स्टील के पर्यावरण विभाग और फेविक्रिएट बाय पिडिलाइट मेकर्स ऑफ फेविकोल के सहयोग से एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, समर कैंप में ‘सुरक्षा’ पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत “सेफ्टी” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें इंटरैक्टिव सत्र और नुक्कड़ नाटक शामिल रहेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को घर, सड़क और स्कूल में सुरक्षा संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में रोचक और प्रभावशाली तरीके से जागरूक किया जाएगा।
समर कैंप को पूरे परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बनाने के उद्देश्य से टाटा स्टील ने बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी विशेष मनोरंजक और उपयोगी गतिविधियों की शुरुआत की है।
कैंप के समापन के बाद अभिभावक और बच्चे स्विमिंग पूल के पास स्वादिष्ट स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट का आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए कंपनी के पार्टनर “फ्रूट एंड ग्रू” का विशेष सहयोग रहेगा।
कैंप की प्रगति पर बात करते हुए टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने कहा, “समुदाय से मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखकर हमें बेहद खुशी हो रही है। 2,500 से अधिक पंजीकरण इस बात का प्रमाण हैं कि अभिभावक हमारे कार्यक्रमों पर भरोसा करते हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि समर कैंप 2026 केवल खेल और मनोरंजन तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के समग्र विकास, सीखने और सुरक्षा जागरुकता का भी महत्वपूर्ण मंच बने।”
पंजीकरण और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं : https://jrdsportscomplex.in/tsl-camp.
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

