विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। शुक्रवार दोपहर आई आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने बिशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव में भारी तबाही मचाई। तेज गर्जना और आंधी के बीच हुई वज्रपात की घटना में ग्राम सारो के मुड़ाहरा टोला निवासी जयराम वियार के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य वियार की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक विशाल महुआ और आम के पेड़ जड़ से उखड़कर धराशायी हो गए। कई घरों के खपड़े और सीट भी उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य वियार स्कूल से पढ़कर दोपहर में घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह मिट्टी से बने घर में सो रहा था। इसी दौरान तेज आंधी और गर्जन के साथ जोरदार वज्रपात हुआ। इससे घर भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में आदित्य दब गया।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि जयराम वियार बेहद गरीब परिवार से हैं। यही उनका एकमात्र आशियाना था। तेज तूफान में घर की पूरी छत उड़ गई और मिट्टी की दीवारें ढह गईं। घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बांस-बल्ली, बर्तन और अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गये। परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
आंधी का असर पूरे इलाके में देखने को मिला। गांव के कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़कों और खेतों में गिर गए। कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। लोगों ने बताया कि ऐसा भयावह तूफान वर्षों बाद देखने को मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर अंचल अधिकारी खगेश कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि तत्काल राहत के रूप में खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा और अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान और उमा शंकर बैठा ने तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मौके पर समाजसेवी रामनाथ पाल, उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, संजय चंद्रवंशी, दिनेश पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

