- कार्यक्रम में 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 5 थीम-ललित कला, संगीत, नृत्य, साहित्य एवं नाटक के अंतर्गत 18 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने विचारों, मनोभावनाओं और अनुभवों को शब्दों, संकेतों, कला, चित्र, नाटक, भाषण आदि के माध्यम से अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम में 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें विविध स्पर्धाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जागृति चौहान, आयुष जामुदा, अनामिका कुमारी, अरविंद कुमार, प्रत्यूष कुमार, ईशिका कुमारी और तनु मुंडा का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने किया। कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता प्रो डीके रूसिया एवं डीएसडब्ल्यू डॉ बीके अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
आयोजन में संकाय के शिक्षकों डॉ एसके पांडेय, डॉ अल्पना दूबे, डॉ छाया, गौरव साहू, डॉ नीति तिर्की, वन्दना चौबे एवं डॉ रश्मि यादव की सक्रिय भूमिका रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

