- कोयला एवं खान राज्यमंत्री ने सीएमपीडीआई की समीक्षा की
रांची। सीएमपीडीआई और एमईसीएल के बीच कोयला और अन्य खनिजों के संवर्धन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इससे दोनों प्रमुख गवेषण एजेंसियों के बीच सहभागिता आगे और बढ़ेगी। ऊर्जा एवं गैर-ऊर्जा संबंधी खनिजों की खोज में सुगमता आएगी। कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे की उपस्थिति में एमओयू हुआ।
समीक्षा बैठक के दौरान सीएमपीडीआई द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान गवेषण, रिपोर्ट की तैयारी,पूंजीगत व्यय, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं, सीएसआर पहल और सौर परियोजनाएं जैसे विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में किए गए कार्यों को चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने भारत में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज के साथ, कोयले की गैसीकरण और कोयले की शुष्क धुलाई (ड्राई वाश) को तत्परता से लागू करने पर बल दिया। खानों को बंद करने की गतिविधियों में मछली पालन और मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर भी बल दिया, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
इस मौके पर सीएमपीडीआई की ओर से सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडडी] बीडी) आनंद मोहन, सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, एमईसीएल के सीएमडी आईडी नारायण भी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

