सीसीएल को ‘ग्रीनटेक CSR इंडिया प्लेटिनम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

झारखंड
Spread the love

  • हजारीबाग खनन क्षेत्र के 9 गांवों में समग्र सामुदायिक विकास परियोजना के लिए मिला सम्मान

रांची। सीसीएल को उत्कृष्ट कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के लिए प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक CSR इंडिया प्लेटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सीसीएल के हजारीबाग कोयला खनन क्षेत्र में संचालित समग्र सामुदायिक विकास परियोजना के लिए प्रदान किया गया। परियोजना ने आसपास के 9 गांवों के लगभग 5000 परिवारों के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक (CSR) सिद्धार्थ शंकर लाल के नेतृत्व वाली टीम ने प्राप्त किया। यह सम्मान ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और सतत विकास के क्षेत्र में सीसीएल के उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

सीसीएल द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुआयामी प्रयास किए गए। परियोजना के तहत गांवों में तालाब निर्माण एवं पुनर्जीवन, वाटरशेड विकास, जैविक खेती को बढ़ावा, पशुधन विकास, सूक्ष्म उद्यमों का सृजन, सौर आधारित पेयजल व्यवस्था तथा सोलर स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं विकसित की गईं।

परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि इसमें महिलाओं की सक्रिय एवं नेतृत्वकारी भागीदारी सुनिश्चित की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया।

इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक परिवार की औसत वार्षिक आय में वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही, रोजगार एवं आय के स्थानीय अवसर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पलायन में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

यह परियोजना केवल आधारभूत सुविधाओं के विकास तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने ग्रामीण समुदायों में आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन की भावना को भी मजबूत किया है। जल संरक्षण एवं जैविक कृषि जैसे उपायों ने स्थानीय पर्यावरण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों की उत्पादन क्षमता एवं आय में भी सकारात्मक प्रभाव डाला है।

सीसीएल सदैव समाज के समग्र उत्थान, ग्रामीण आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध रही है। “ग्रीनटेक CSR इंडिया प्लेटिनम अवार्ड” कंपनी के इसी जनकेंद्रित दृष्टिकोण एवं सतत विकास की भावना का प्रमाण है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *