Jharkhand: एएसआई ने गुमला में नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर…

अपराध झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड को शर्मसार कर देने वाली खबर राज्य के गुमला जिले से आई है, जहां एक एएसआई ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया है।

नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मनोज पासवान को रांची से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की ओर से गुमला महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मंगलवार शाम आरोपी एएसआई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह पूरा मामला साल 2017 से शुरू हुआ था। उस समय पीड़िता की उम्र महज 16 वर्ष थी और वह नाबालिग थी।

आरोपी मनोज पासवान ने पीड़िता की मां से एक इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी, जिसके बाद उसका पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हो गया। वह अक्सर पीड़िता से फोन पर भी बात करने लगा था।

साल 2017 में ही आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर गुमला के पटेल चौक के पास बुलाया और वहां से उसे एक होटल के कमरे में ले गया।

होटल में आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद वह उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आरोपी उस पर जबरन मुस्कुराने का दबाव बनाता था और वीडियो रिकॉर्ड करता था।

इस काली करतूत की जानकारी जब पीड़िता की मां को हुई, तो उन्होंने मनोज पासवान से मिन्नतें कीं और वीडियो डिलीट करने को कहा। इस पर आरोपी ने पीड़िता की मां को गुमला के एक पार्क में बुलाया।

वहां उसने क्रूरता और दबंगई की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता की मां से जमीन पर थूक कर चटवाया। इसके बावजूद उसने अश्लील वीडियो डिलीट नहीं किया।

हाल के दिनों में आरोपी का हौसला इतना बढ़ गया था कि उसने पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी गलत हरकत करने की धमकी देनी शुरू कर दी थी।

दो दिन पहले जब वह अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, तब वर्तमान में 25 वर्षीय पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *