बिहार आई बैंक का नाम बदलने का निर्देश दिया राज्‍यपाल ने, ये भी आदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा 12 मई को की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ट्रस्ट प्रभावी रूप से लोकहित में कार्य करते हुए राज्य में एक उत्कृष्ट एवं विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित करे।

ट्रस्ट द्वारा गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने की दिशा में ठोस एवं परिणामकारी प्रयास किए जाएं।

राज्यपाल ने बिहार आई बैंक का नाम परिवर्तित कर शीघ्र “झारखंड आई बैंक” किए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का आदेश दिया। उन्होंने ट्रस्ट से संबंधित भूमि संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर भी बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि आई बैंक ट्रस्ट ऐसा कार्य एवं सेवा मॉडल विकसित करे, जिससे इसे अधिक से अधिक सीएसआर फंड प्राप्त हो सके। आधुनिक एवं उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से एडवांस आई केयर सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

बैठक में राज्यपाल द्वारा आई बैंक ट्रस्ट को शीघ्र ‘आयुष्मान भारत योजना’ से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को अधिकाधिक लाभ मिल सके।

राज्‍यपाल ने अस्पताल के बेहतर एवं सुचारु रूप से संचालन के लिए एक समर्पित एवं दक्ष अस्पताल प्रबंधक/प्रशासक की नियुक्ति करने पर भी बल दिया।

बैठक में डॉ टीपी बर्णवाल को ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया। अजय जैन का बिहार आई बैंक ट्रस्ट के संयुक्त सचिव पद से त्यागपत्र स्वीकार किया गया।

बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, राज्यपाल सचिवालय के विशेष सचिव एके सत्यजीत, बिहार आई बैंक ट्रस्ट के सचि डॉ प्रनन्ति सिन्हा सहित अन्य ट्रस्टी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230