अब CBI करेगी शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या जांच

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।

CBI ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इसका नेतृत्व DIG रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया है।

मामला पिछले सप्ताह उस समय सामने आया था, जब चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात करीब 10:30 बजे कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे।

तभी हमलावरों ने उनकी SUV को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावर बाइक और एक फर्जी नंबर प्लेट वाली कार का इस्तेमाल कर रहे थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार हमला बेहद पेशेवर तरीके से किया गया था। पूरी वारदात लगभग 50 सेकंड में अंजाम दी गई। SIT को शक है कि हमलावरों को पहले से यह जानकारी थी कि चंद्रनाथ रथ कार में किस सीट पर बैठे थे।

इस मामले में पहले पश्चिम बंगाल पुलिस और बाद में CID जांच कर रही थी। राज्य पुलिस की SIT ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक कथित शार्पशूटर भी शामिल बताया गया।

पुलिस का दावा है कि कम से कम आठ लोग इस साजिश में शामिल थे। एक UPI टोल भुगतान के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

चंद्रनाथ रथ पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी थे। पिछले कई वर्षों से सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। उनकी हत्या के बाद भाजपा ने इसे “राजनीतिक साजिश” बताया था और CBI जांच की मांग की थी।

अब CBI की एंट्री के बाद मामले की जांच राष्ट्रीय स्तर पर तेज होने की उम्मीद है। एजेंसी पुराने सबूतों, गिरफ्तार आरोपियों, कॉल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट की दोबारा समीक्षा कर सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *