नई दिल्ली। भारत सरकार सोमनाथ पर महमूद गजनवी द्वारा वर्ष 1026 किए गए पहले आक्रमण के हजार वर्षों की गहरी आस्था और सभ्यता के गौरव के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 रुपये का सिक्का जारी किया।
उल्लेखनीय है कि 11 मई 1951 को मंदिर की पुनः प्राणप्रतिष्ठा हुई थी। इसकी 75वीं वर्षगांठ 11 मई, 2026 को पूर्ण हुई। 75 वर्ष पूर्व तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण किया गया था।
इस विशेष अवसर पर भारत सरकार द्वारा 40 ग्राम शुद्ध चांदी से निर्मित ₹75 मूल्यवर्ग का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार सिक्के के एक और मध्य भाग में सोमनाथ मंदिर की आकृति अंकित होगी।
इसकी ऊपरी परिधि पर हिंदी और निचली परिधि में अंग्रेजी में भारत की अटूट आस्था एवं आध्यात्म के 1000 वर्षों का उत्सव लिखा रहेगा। मंदिर के ठीक नीचे वर्ष “2026” अंकित किया जाएगा।
सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे रुपये के प्रतीक चिन्ह के साथ “75” मूल्यवर्ग अंकित रहेगा। इसकी दाईं और बाईं ओर क्रमशः हिंदी एवं अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। यह विशेष स्मारक सिक्का भारत सरकार टकसाल कोलकाता द्वारा ढाला जाएगा।
सुधीर के अनुसार अनावरण के पश्चात यह स्मारक सिक्का भारत सरकार टकसाल कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जायेगा। इस सिक्के को जारी करने के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा 8 मई को गजट अधिसूचना भी जारी की गई थी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

