रांची। अर्पिता महिला मंडल ने 10वीं जैक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उनकी आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रमम मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं एवं उनकी माता को चुन्नी, जबकि छात्र एवं उनके पिताओं को शॉल एवं मिठाई का डब्बा भेंट किया गया। सभी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि अधिकांश लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अर्पिता महिला मंडल द्वारा डिजिटल रूप से शिक्षा प्राप्त करने के लिए टैबलेट प्रदान किया गया, जिससे वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकें।
इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती रूपा रानी, श्रीमती रीता तिवारी एवं श्रीमती नीरू हंजुरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

