रील बनाने में राहगीरों को करते थे परेशान, तीन युवक पुलिस के शिकंजे में

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता जुनून अब युवाओं के लिए परेशानी का कारण बनने लगा है। गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को परेशान कर जबरन रील शूट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना परिसर में युवकों से कान पकड़कर उठक-बैठक करायी गई। लिखित माफी लेने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ बिना अनुमति वीडियो बनाते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। कई मामलों में राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार व मजाक उड़ाने की शिकायत भी सामने आयी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्होंने थाना में लिखित माफी मांगी। भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया।

थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने कहा कि सोशल मीडिया रील्स के नाम पर किसी को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में कोई युवक बिना अनुमति किसी अनजान व्यक्ति के साथ रील बनाते या परेशान करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति रील या वीडियो बनाने के बहाने परेशान करे तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230