पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से लगाए जाएंगे नए बोरिंग

झारखंड
Spread the love

धनबाद। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गर्मी के मौसम को केन्द्र में रखते हुए 11 मई को पीएचईडी-1 एवं पीएचईडी-2 की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।‌ उन्होंने संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने पंचायत स्तर पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए डीपीएम पंचायत को 15वें वित्त आयोग मद से नए बोरिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही, पीएचईडी विभाग को जिले में आवश्यक डीप बोरिंग की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक के दौरान डीपीएम को यह भी निर्देशित किया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर से निर्माणाधीन एवं मरम्मत किए जा रहे जलमीनारों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। इससे गर्मी के दौरान आमजनों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उप विकास आयुक्त ने पुनः एक बार आमजनों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी का संकट उत्पन्न हो या चापानल खराब हो तो आमजन जलसेवा पोर्टल https://dhn-jalsewa.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।

बैठक में पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, डीपीएम मो तौहिद आलम, डीएमएफटी पीएमयू से भावना कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *