पर्यटन विभाग ने ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • डिजिटल पर्यटन प्रचार को मिलेगी नई दिशा

रांची। पर्यटन विभाग ने ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का आयोजन पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में सोमवार को किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना है।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े महानगरों के क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जा सकता था। हालांकि, झारखंड की असली पहचान, यहां की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं।

श्री सोनू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तब वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। इससे ना केवल राज्य की ब्रांडिंग मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय क्रिएटर्स को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। यह पहल डिजिटल क्रिएटर्स एवं पर्यटन विभाग के बीच एक सशक्त एवं संरचित साझेदारी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस आयोजन में राज्य के 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें पर्यटन प्रचार, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट निर्माण एवं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन, महाप्रबंधक राजीव रंजन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *