- रांची के विभिन्न विद्यालयों से 76 शिक्षकों ने भाग लिया
रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने ‘राइजिंग चैंपियंस ट्रॉफी-प्रथम ओपीएस इंटर-स्कूल शिक्षक बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का आयोजन किया गया। इसमें रांची के विभिन्न विद्यालयों से 76 शिक्षकों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल, साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल, बिशप वेस्टकॉट, जेवीएम श्यामली, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीजीएसपीएस, डीएवी गांधीनगर, गुरु नानक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ओपीएस राइज, ओपीएस शाइन ने भाग लिया।
महिला वर्ग में सेंट जॉन, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट के समापन में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, समन्वयक, अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लॉन बॉल्स खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स, नेशनल गेम्स एवं एशियन गेम्स के चैंपियन और झारखंड पुलिस के अधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग में विजेता दिल्ली पब्लिक स्कूल और उपविजेता साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल रहे। पुरुष वर्ग में विजेता ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल (ओपीएस राइज) और उपविजेता सेंट माइकल्स स्कूल रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

