गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के प्रथम सत्र के विद्यार्थियों ने दक्षिणी कोयल (नागफेनी) नदी का 9 मई को शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण “पर्यावरण अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन” और “लिम्नोलॉजी” पाठ्यक्रम के प्रायोगिक भाग के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय क्षेत्र में उपस्थित प्राकृतिक संपदाओं, बहते एवं स्थिर जल निकायों के मध्य अंतर और बहते जल में पाए जाने वाले विभिन्न जलीय पौधों, जलीय खर-पतवारों, जलीय कीटों एवं प्लवकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न जलीय जीवों जैसे नेक्टॉन एवं प्लैंक्टॉन का संग्रहण एवं अवलोकन किया। जल गुणवत्ता के महत्वपूर्ण मानकों जैसे घुलित ऑक्सीजन, कार्बन डाईऑक्साइड, कुल क्षारीयता एवं कुल कठोरता के अध्ययन हेतु जल के नमूने संग्रहित किए गए।
इसके अतिरिक्त जल निकाय की गहराई, तापमान, पारदर्शिता एवं पीएच का परीक्षण स्थल पर ही किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि ने संजय नाथ पाठक की सहायता से आयोजित किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

