ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट चयनित

झारखंड खेल
Spread the love

जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी चार मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम में हुआ है।

यह सीरीज़ 15 मई से 20 मई, 2026 तक एसएआई सेंट्रल सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस महीने के अंत में जापान में आयोजित होने वाले पुरुष अंडर 18 एशिया कप से पहले टीम के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी अभियान मानी जा रही है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने एक सप्ताह तक चले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के अंतिम 24 सदस्यीय दल में जगह बनाई। इस शिविर में 42 संभावित खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, मैच फिटनेस और रणनीतिक तैयारी के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित कैडेटों में आशीष तानी पूर्ति-डिफेंडर, प्रेमचंद सोय-मिडफील्डर, जैसन कंडुलना-फॉरवर्ड शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उच्च स्तरीय मुकाबलों का अवसर प्रदान करेगी। यह सीरीज़ 29 मई से 6 जून, 2026 तक काकामिगाहारा में आयोजित होने वाले पुरुष अंडर 18 एशिया कप की तैयारियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा, “उनका चयन उनकी मेहनत, समर्पण और उस प्रतिस्पर्धी माहौल का परिणाम है। इसे अकादमी युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए तैयार करने का प्रयास करती है। इस तरह के अवसर उनके विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव होते हैं। हमें विश्वास है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले इस अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे।”

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *