साथी व डॉन अभियान पर जनमानस को डालसा ने किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

  • ईटकी प्रखंड की मल्टी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित

रांची। ईटकी प्रखंड की मल्टी पंचायत के पोखरटोली, मोरो एवं मकुन्दा गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 8 मई को किया गया। इस अवसर पर पीएलवी अजय गोप एवं संतोष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत यह हुआ।

पीएलवी सतीश कुमार ने नालसा 10 स्कीम के तहत साथी, जागृति, आशा और डॉन के बारे में जागरूक किया। इस अभियान के तहत वैसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जो बेसहारा है, निराश्रित है, जिनका कोई आश्रय नहीं है, उन्हें डालसा चिन्हित कर लाभ पहुंचा रहा है और आगे भी पहुंचायेगा। साथी अभियान के तहत अब तक 1200 से ज्यादा निराश्रित बच्चे पहचान किये जा चुके हैं।

डॉन अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि लोग नशा की चपेट में आने से बचने के बारे में जानकारी दी। इसका व्यापार एक जगह से दूसरे जगह ले जाना, भंडारण करना, बेचना और सेवन करना अपराध है। कानून में कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। नशा का व्यापक असर सीधे मश्तिष्क पर पड़ता है।

श्री सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चियों और 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का विवाह कानून के द्वारा प्रतिबंधित है। इस तरह का बाल विवाह कही सम्पन्न होता है, तो उसमें शामिल होनेवाले दोनों पक्षकार कानून में अपराधी होंगे। उन्हें सजा हो सकती है।

पीएलवी सोनु कुमार ने डालसा, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पायल कुमारी व राकेश मिश्रा ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और मईंयां सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया। अजय कुमार गोप व शंकर साहु ने मध्यस्थता और लोक अदालत पर फोकस किया। पीएलवी द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *