Ranchi: आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से बरामद लावारिस बैग खोला, तो उड़ गए होश

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। खबर अपराध जगत से है। गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से गांजा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई।

इस चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन संख्या विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस के एसी कोच से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मादक पदार्थ को एक लावारिस ट्राली बैग में छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ टीम रांची के अधिकारी और जवान उप निरीक्षक सूरज पांडे के नेतृत्व में स्टेशन पर सघन जांच अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचने पर कोच संख्या ए-2 की सीट संख्या 37 के नीचे एक हरे रंग का ट्राली बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। बैग काफी देर तक लावारिस पड़ा रहने के कारण आरपीएफ जवानों को संदेह हुआ।

इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान बैग के अंदर भूरे रंग के प्लास्टिक रैपर में लिपटे कई पैकेट मिले, जो प्रथम दृष्टया गांजा प्रतीत हो रहे थे।

घटना की सूचना तत्काल सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ, मुरी एससी सहाय को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उनके निर्देश पर सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान ट्राली बैग से कुल 13 पैकेट बरामद किए गए। डीडी किट से परीक्षण करने पर सभी पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई। बाद में सभी पैकेटों का वजन किया गया, जिसमें कुल वजन 13 किलोग्राम पाया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230