चुनाव परिणाम को लेकर एक और बड़ा कदम उठाने जा रही ममता बनर्जी

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। ममता बनर्जी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। वह पहले ही इस्‍तीफा देने से इनकार कर चुकी है।

पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी को बड़ी हार मिली। भारतीय जनता पार्टी ने लगभग दो-तिहाई बहुमत (200+ सीटें) हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। खुद ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गईं।

ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों को सीधे चुनौती दी। कहा कि चुनाव धांधली वाले थे। निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि 100 से ज्यादा सीटें ‘छीन’ ली गईं। उन्होंने कहा कि यह “लोकतंत्र की हत्या” है

इसी वजह से अब वे कानूनी लड़ाई का रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं। इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

भारतीय कानून के तहत, अगर किसी पार्टी को चुनाव प्रक्रिया पर शक हो तो वह हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनाव को चुनौती दे सकती है।

बीजेपी नेताओं ने भी कहा कि अगर आरोप हैं तो कोर्ट जाना उनका अधिकार है।

ममता बनर्जी ने अभी तक औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। इससे संवैधानिक टकराव की स्थिति बन सकती है

संविधान कहता है कि चुनाव परिणाम आने के बाद मौजूदा सरकार को इस्तीफा देना होता है। राज्यपाल बहुमत वाली पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230