तमिलनाडु के सीएम की शपथ लेने से पहले फंसे विजय, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

चेन्‍नई। तमिलनाडु के सीएम की शपथ लेने से पहले टीवीके प्रमुख विजय मुसीबत में फंस गए हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने विजय के खिलाफ पीएमएलए जांच की मांग वाली याचिका को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

चेन्नई के एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया कि विजय ने अपनी आय छिपाई है। कुछ वित्तीय लेनदेन सही तरीके से घोषित नहीं किए।

याचिका में विजय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई। पीएमएल एक्‍ट के तहत जांच की मांग की गई। आयकर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कराने की मांग भी की गई है।

कोर्ट ने पाया कि रजिस्ट्री ने याचिका को नंबर देने से मना कर दिया था, यह कहते हुए कि यह सुनवाई योग्य होने पर संदेह है।

इस पर कोर्ट ने साफ कहा कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, यह तय करना कोर्ट का काम है, रजिस्ट्री का नहीं।

रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया कि याचिका को नंबर देकर “subject to maintainability” लिखकर जज के सामने पेश किया जाए।

इस बीच उन्‍होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर द‍िया। विजय ने 112 विधायकों के हस्ताक्षर जमा किए गए हैं। राज्यपाल ने विजय को 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर लौटने को कहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230