विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा मेन बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में 1 मई 2026 की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी गई नकदी व सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर दुकान की छत की सीट काटकर अंदर प्रवेश किया था। दुकान में रखे 37,000 रुपये नकद, ‘ऊँ’ अंकित सोने का लॉकेट, एक जोड़ा सोने का कान का टॉप और नथिया चोरी कर ली थी। इस संबंध में बिशुनपुरा थाना में 2 मई 2026 को अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस निरीक्षक (नगर उंटारी अंचल) जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सहित दोनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मुटुर पाल उर्फ अतिन्द्र पाल (23 वर्ष, पिता स्वर्गीय नथुनी पाल, ग्राम-महुलिया, पो०-सोह, थाना व जिला-गढ़वा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों में से 22,500 रुपये नकद, एक जोड़ा सोने का कान का टॉप, ‘ऊँ’ लिखा सोने का लॉकेट एवं एक की-पैड मोबाइल बरामद किया। आरोपी ने शेष राशि के संबंध में बताया कि वह खर्च हो गई या नशे की हालत में कहीं गिर गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने रमना थाना क्षेत्र में नवंबर 2025 में एक दुकान से 50,000 रुपये की चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। इस संबंध में रमना थाना में 4 नवंबर, 2025 को मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी मुटुर पाल उर्फ अतिन्द्र पाल को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी रमना आकाश कुमार, थाना प्रभारी बिशुनपुरा राहुल सिंह, पु०अ०नि० मिन्नातुल्लाह खां, स०अ०नि० राकेश कुमार, हवलदार विपिन बिहारी गुप्ता, आरक्षी अजय कुमार तिवारी, राजीव रंजन तिवारी एवं धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

