राजनगर सीएचसी में मां-बेटी की मौत पर कार्रवाई, प्रभारी चिकित्सक निलंबित

झारखंड सेहत
Spread the love

  • संयुक्त सचिव छवि रंजन ने जारी किया आदेश, कहा—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रांची। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मां और पुत्री की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। वहां के प्रभारी चिकित्सक डॉ. शिवलाल कुंकल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव छवि रंजन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मां-बेटी की मौत जैसी गंभीर घटना को विभाग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान डॉ. कुंकल का मुख्यालय चाईबासा निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्हें स्व-घोषणा पत्र देना होगा कि वे कहीं अन्यत्र कार्यरत नहीं हैं। किसी प्रकार का व्यवसाय नहीं कर रहे हैं। निर्देशों के अनुपालन के बाद ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी सीएचसी को मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना के तहत प्रति वर्ष 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि अस्पतालों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आना अत्यंत दुखद और गंभीर है।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है। विभागीय स्तर पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230