लातेहार। झालसा, रांची के निर्देश और भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता एवं व्यवहार न्यायालय आने वाले वादकारियों की सुविधा के लिए डालसा, लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर निःशुल्क प्याऊ (पेयजल सेवा) का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा शेष नाथ सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था करना एक मानवीय कार्य है। न्यायालय परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, जिन्हें इस पेयजल सेवा से काफी राहत मिलेगी।
श्री सिंह ने समाज के अन्य वर्गों से भी अपील की कि वे इस तपती गर्मी में बेजुबान पक्षियों और जरूरतमंदों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिले के अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य, डीएलएसए के अधिवक्ता सहित व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

