पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा घटा, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बनने वाली नई सरकार के लिए बहुमत का आंकड़ा कम हो गया है। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए फाल्टा विधानसभा में मतदान रद्द कर दिया है। सभी बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान को पूरी तरह रद्द कर दिया है। सभी बूथों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है।

आयोग के मुताबिक फाल्टा में मतदान के दौरान गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हुई।

कुछ बूथों पर EVM में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। खास तौर पर आरोप है कि भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले बटन को टेप से ढक दिया गया था।

चुनाव पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर इन घटनाओं को आयोग ने बेहद गंभीर मानते हुए पूरे क्षेत्र का मतदान ही रद्द कर दिया।

इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। यहां के वोटो की गिनती 24 मई को होगा।

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है।

आयोग ने कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। इस हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 148 है।

4 मई को 293 सीटों के वोटों की गिनती होगी। सरकार बनाने का दावा भी उसी आधार पर पेश किया। बहुमत का आंकड़ा भी इन्‍हीं सीटों पर तय होगा।

यानी वर्तमान में अब 3 सप्ताह तक 148 के बजाय बहुमत का आंकड़ा 147 हो गया है। यह स्थिति फाल्टा में दोबारा मतदान के आदेश की वजह से हुआ।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230