- 441 नव नियुक्त सहायक आचार्यों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट
बोकारो। जिले में सहायक आचार्यों को उनकी नियुक्ति के नौ माह बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुआ है। इससे सहायक आचार्य गंभीर आर्थिक परेशानियों में घिर चुके हैं। वेतन भुगतान की कार्रवाई को शुरू करने की मांग को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, बोकारो का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा से मिला। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
संघ ने उपायुक्त को बताया कि विगत अगस्त, 2025 से दिसंबर तक 441 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति जिले में हुई। वे विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं। विभागीय नियम के अनुसार इन आचार्यों ने अपने शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आवश्यक राशि ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर दी। हालांकि, इनका प्रमाण पत्र सत्यापन नहीं होने के कारण अब तक इनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
संघ ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि 2004 एवं 2025 की भांति इस बार भी संबंधित सहायक आचार्यों से अंडरटेकिंग प्राप्त कर तत्काल इनका वेतन भुगतान शुरू किया जाए।
उपायुक्त ने विषय की गंभीरता को देखते हुए संघ को आश्वासन दिया कि जल्द ही उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता और जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ आवश्यक बैठक कर प्रमाण पत्रों की जांच की कार्रवाई को विशेष दूत के माध्यम से शीघ्रता से पूरा करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री के नाम समर्पित ज्ञापन को प्रक्रियानुसार अग्रसारित करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, प्रदेश प्रेस प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राजू साहू और जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे। अपर समाहर्ता बोकारो मुमताज अंसारी भी वार्ता के क्रम में उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

