लातेहार में गहन विधिक जागरुकता एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • विधिक जागरुकता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : शेष नाथ सिंह

लातेहार। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार ने गुरूवार को गहन विधिक जागरुकता एवं जनसंपर्क अभियान का औपचारिक आगाज किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। इसमें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और पारा लीगल वोलंटियस शामिल हुए। हाथों में जागरुकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने पूरे शहर में विधिक साक्षरता का नारा बुलंद किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सचेत करना है। डालसा द्वारा पीड़ित मुआवजा स्कीम, कोर्ट माफी स्कीम, फ्री अधिवक्ता, एलएडीसीएस स्कीम, लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री लीटिगेशन मामले की त्वरित सुनवाई सहित नालसा की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा, ताकि जनता उसका लाभ उठा सके। यह विशेष अभियान लागातार 90 दिनों तक चलेगा।

मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। आम नागरिक किसी भी कानूनी सहायता या जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। अभियान के दौरान जिले के हर गांव और पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि न्याय सबके लिए के संकल्प को साकार किया जा सके।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दुबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आन्नद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीविल जज तृतीय सह न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा मौजूद थे।

डालसा सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, बार के सचिव संजय कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थकर्ता, अधिवक्तागण, न्यायालयकर्मी एवं पारा लीगल वोलंटिर्यस भी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *