बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए एनओसी जारी

झारखंड
Spread the love

चतरा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के धनबाद मंडल ने बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने के‍ लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। चतरा सांसद कालीचरण सिंह इसे लेकर प्रयासरत थे। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों, रेल कर्मियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है।

इस मांग को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह भी लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने दर्जनों बार धनबाद रेल मंडल की पीएनएम बैठकों में इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। कई अवसरों पर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) एवं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को मांगपत्र सौंपा था।

केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने आवश्यक सहयोग देने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को रेलवे के मौजूदा भवन में संचालित किए जाने की तैयारी की गई है। भवन, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

बरवाडीह जैसे दूरस्थ क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने से न केवल रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

रेल कर्मचारियों ने सांसद कालीचरण सिंह और शाखा सचिव सुनील सिंह का आभार जताया है। इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, कन्हाई सिंह, विनय सिंह, ईश्वरी सिंह, भीम प्रसाद, दीपक तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज यादव, समाजसेवी श्यामली शर्मा, जनता पाल, अतुल सिंह, सतीश यादव, आजसू जिला सचिव बीरेंद्र ठाकुर, दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा सहित कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार जताया है।

सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि बरवाडीह क्षेत्र लंबे समय से इस महत्वपूर्ण सौगात की प्रतीक्षा कर रहा था। सांसद कालीचरण सिंह के सतत प्रयासों से आज यह सपना साकार होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और बरवाडीह के विकास को नई गति मिलेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *