रांची। युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनीत शाहदेव अपनी किताब के माध्यम से कैंसर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। विनित झारखंड की राजधानी रांची के रातू के रहने वाले हैं। वर्तमान में सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका स्थित एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप में इंजीनियरिंग का नेतृत्व कर रहे हैं।
विनित ने “डिजिटल फुटप्रिंट फॉर सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स” नामक किताब लिखी है। हाल ही में उन्होंने भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर युवा नेता यश सिंह परमार भी उपस्थित रहे।
विनित के पिता का नाम लाल संजय शाहदेव है। वह वर्तमान में सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका स्थित एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप में इंजीनियरिंग का नेतृत्व कर रहे हैं। वे गिटहब स्टार के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। तीन बार वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इसके साथ ही, उन्होंने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है, जो डिजिटल इंडिया मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह पुस्तक विशेष रूप से इंजीनियरिंग छात्रों और सॉफ्टवेयर पेशेवरों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसमें डिजिटल युग में सफल करियर बनाने के लिए जरूरी कौशल, उद्योग की मांग और व्यावहारिक मार्गदर्शन को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही है।
यह पुस्तक अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है, जहां से इसे आसानी से खरीदा जा सकता है।
विनित ने कहते हैं कि पुस्तक की बिक्री से प्राप्त होने वाली संपूर्ण रॉयल्टी कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान की जाएगी। यह राशि देश के अग्रणी कैंसर उपचार संस्थान टाटा मेमोरियल अस्पताल को समर्पित की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

