- प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र
रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग के एमटीसी में नवनियुक्त सामान्य सहायक (टी) कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कंप्यूटर जागरुकता कार्यक्रम का समापन 24 अप्रैल, 2026 को हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समापन कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक, महाप्रबंधक (एनईई) श्रीमती कविता गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रणाली) विभा उराव और सीसी एंड पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती कविता गुप्ता द्वारा “नो योर कंपनी” विषय पर सत्र से हुई। पांच दिनों के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर प्रणाली के मूल सिद्धांत, एमएस ऑफिस एवं उसके व्यावहारिक उपयोग, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सहयोगी उपकरण, एआई एवं उभरती तकनीकों, इंट्रानेट एवं नेटवर्क की मूल बातें, लेन व लेखन अभ्यास सत्रों से अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल से उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि होने के साथ-साथ संगठन में उनके करियर विकास को भी बल मिलने की अपेक्षा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

