दूसरे चरण के मतदान से पूर्व इंजीनियर नसीम अली बने कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक

Uncategorized झारखंड
Spread the love

रांची। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।

कांग्रेस में लगातार सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विशेष रूप से झारखंड की राजधानी रांची से एसआईआर को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाने वाले बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक इंजीनियर नसीम अली को पश्चिम बंगाल के छपरा (82 विधानसभा क्षेत्र) के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

नसीम अली को पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान, नईमुल्ला खान, मो रशीद, मो इकबाल सहित मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *