पिपरी खुर्द में अंबेडकर जयंती के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पिपरी पंचायत के पिपरी खुर्द स्थित कर्पूरी ठाकुर चौपाल के समीप बुधवार की शाम अंबेडकर जागरूकता संघ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि बिशुनपुरा प्रमुख दीपा कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचार और संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि दीपा कुमारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।

क्विज प्रतियोगिता में पिपरी कला के अनूप कुमार रवि एवं प्रियांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिशुनपुरा के अभय कुमार रवि एवं प्रिंस कुमार गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। पिपरी खुर्द के चंदन कुमार ठाकुर एवं नैतिक ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक कृष्णा चौधरी ने की। संयोजक रमेश पासवान, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुबोध पासवान, कोषाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता एवं संचालक ठाकुर सत्यनारायण विभूति ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत ठाकुर के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बिशुनपुरा थाना के एएसआई अजीत कुमार शुक्ला अपने दलबल के साथ मौके पर तैनात रहे।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार, बलराम प्रजापति, शिक्षक फेकू ठाकुर, सीताराम ठाकुर, राजा ठाकुर, योगेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *